Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद स्टेशन पर 33.88 किलो गांजा जब्त:अलेप्पी एक्सप्रेस से लाया जा रहा था गांजा, ट्रॉली बैग के साथ पकड़े गए आरोपी


पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर जोन के धनबाद मंडल में ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल , अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। टीम ने कुल 33 किलो 880 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है। इस दौरान दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। मिली सूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 13352 अलेप्पी एक्सप्रेस के जरिए ओडिशा से गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और स्टेशन पर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई। ट्रॉली बैग के साथ पकड़े गए आरोपी सूचना के आधार पर टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07/08 पर ट्रेन के पहुंचते ही सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को दो ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से 16-16 पैकेट में कुल 33.88 किलो गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा हैं। ट्रेन के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। बरामद गांजा को जब्त कर आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया गया था और इसे बिहार के डेहरी तक पहुंचाना था। इसके एवज में दोनों को पांच-पांच हजार रुपए मिलने थे। मामले में ओडिशा के अंगुल जिले का रहवासी मुख्य सप्लायर विजय माहापात्रा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही और कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles