
मुख्य बातें
West Bengal Election: कोलकाता : बंगाल चुनाव में इस बार न घुंघट चलेगा न बुर्का आपकी पहचान छुपाने में मददगार साबित होगा. मतदान केंद्र पर आपकी पहचान को लेकर मतदानकर्मियों या सुरक्षाकर्मियों को थोड़ा भी संदेह होगा तो आपको चेहरा दिखाना होगा. हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चेहरा देखने का काम महिला कर्मी ही करेंगे. इसके लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कम से कम एक महिला को तैनात करने की बात कहीं है. बिहार चुनावों के दौरान भी नकाब या घुंघट रखने वाली महिला मतदाताओं की पहचान के सत्यापन को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसके लिए राजद ने एक साथ चुनाव आयोग और भाजपा दोनों को दोषी ठहराया था.
हर हाल में दिखाना होगा चेहरा
मतदान के दौरान कई बार देखा गया है कि लोग अवैध वोट देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. कभी वे बुर्का पहनकर बूथ में घुसते हैं, तो कभी चेहरा ढकने के लिए घुंघट डालकर अंदर आने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा नहीं होगा. चुनाव आयोग का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति बुर्का या घुघट डालकर मतदान केंद्र आता है और उसकी पहचान को लेकर कोई संदेह होता है, तो उसकी पहचान की जांच की जाएगी. उस मतदाता को अपना चेहरा दिखाना होगा. चूंकि हर मतदान अधिकारी के साथ एक महिला अधिकारी होती है, इसलिए महिला अधिकारी जाकर जांच करेंगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राज्य के लगभग सभी मतदान केंद्र संवेदनशील
चुनाव आयोग बंगाल में पारदर्शी चुनाव कराने के लिए यह प्रक्रिया अपनाया है. कम से कम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तो यही कहा है. चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि सुरक्षा के मामले में इस चुनाव में कोई खामी नहीं रहेगी. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के लगभग सभी मतदान केंद्र इस समय संवेदनशील हैं. इनमें से लगभग 8,500 अत्यंत संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है. इनमें से 1,500 मतदान केंद्रों पर, जहां पहले चरण का मतदान हो रहा है, आयोग विशेष सुरक्षा उपाय कर रहा है. मतदान केंद्रों में भीड़भाड़ रोकने के लिए भी कई निर्णय लिए गए हैं. मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला
The post बंगाल चुनाव : न घुंघट, न बुर्का, संदेह होने पर सबको दिखाना होगा अपना चेहरा appeared first on Prabhat Khabar.


