Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एक ही बिल कितनी बार पास करायेंगे? पीएम मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाये गंभीर आरोप

एक ही बिल कितनी बार पास करायेंगे? पीएम मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाये गंभीर आरोप

Mamata Banerjee Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को हुगली के तारकेश्वर और पूर्व बर्धमान के कालना व पानागढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा और तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ करने के गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है, जिसकी शिकायत वे निर्वाचन आयोग से करेंगी.

आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

तारकेश्वर की रैली में बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने प्रधानमंत्री के हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन पर सवाल उठाये. आरोप लगाया कि पीएम ने महिला आरक्षण विधेयक के बहाने राष्ट्र को संबोधित करते हुए असल में भाजपा के लिए वोट मांगे. ममता ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया. इसकी निंदा की.

सितंबर 2023 से अब तक क्यों नहीं लागू हुआ महिला आरक्षण? : ममता

ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाये. तृणमूल प्रमुख ने याद दिलाया कि विधेयक सितंबर 2023 में ही पारित हो चुका था. अगर नीयत साफ थी, तो केंद्र सरकार ने इसे अब तक जमीन पर क्यों नहीं उतारा? दीदी ने पूछा- एक ही विधेयक को कितनी बार पास करायेंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल राजनीति करने के लिए इस कानून को जान-बूझकर परिसीमन विधेयक से जोड़ दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Rally: भाजपा का पतन शुरू हो गया

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है. उन्होंने दावा किया कि पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद भाजपा ने लोकसभा में विधेयक लाने की हिम्मत दिखायी. उन्होंने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो चुका है. बंगाल की जनता इस बार उन्हें करारा जवाब देगी.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा

बंगाल को टारगेट किया तो दिल्ली को भी नहीं छोड़ूंगी, कालना में टीएमसी की रैली में बोलीं ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles