Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अक्षय तृतीया की रात जामताड़ा के ज्वेलरी दुकान में चोरी:वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर, 12 लाख के गहने ले उड़े, CCTV खंगाल रही पुलिस


जामताड़ा थाना क्षेत्र में अक्षय तृतीया की रात शुभम ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर दुकान के भीतर रखी अलमारी को खंगाल डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब दुकानदार मनोज कुमार बर्मन दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने पीछे का वेंटिलेटर टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर देखा कि अलमारी खुली है। उसमें रखा सामान गायब है। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 2 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी चोरी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर दुकान से करीब 2 ग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles