Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सवा करोड़ से अधिक के नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप बरामद:35 पीस स्नेक वेनम एंटी सीरम जब्त, गोदाम के मालिक समेत 3 गिरफ्तार


पटना में 67050 अलग-अलग कंपनियों के नशीले इंजेक्शन और 5760 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप, 35 पीस स्नेक वेनम एंटी सीरम बरामद किए गए हैं। इनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपए से अधिक है। मामले में 3 की गिरफ्तारी हुई है। इनमें एक गोदाम का मालिक है। पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने कहा है कि चित्रगुप्त नगर थाने को सूचना मिली कि बाइक से अवैध नशीले इंजेक्शन की सप्लाई हो रही है। इसके बाद छापेमारी टीम बनी। टीम ने तस्कर को बहादुरपुर ROB के पास पकड़ा। वो स्कूटी से जा रहा था। गिरफ्तार शख्स मेहंदीगंज का रहने वाला अर्णव कुमार (32) है। जो कंकड़बाग इलाके में तस्करी करने में शामिल रहा है। कंकड़बाग थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने पूछताछ की अर्णव को अरेस्ट करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने कंकड़बाग के लोहिया पार्क के पास एक गोदाम के बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर गोदाम से नशीले इंजेक्शन, एंटी वेनम और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। गोदाम के ऑनर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि आरोपी के और भी लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। बकरी मंडी से भी सप्लायर अरेस्ट पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बकरी मंडी में भी नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के बारे में सूचना मिली। जिसके आधार पर वहां छापेमारी की गई। इस दौरान छोटू कुमार (20) को पकड़ा गया है। जो भूतनाथ टंकी अगमकुआं का रहने वाला है। छोटू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मंटू सिंह के स्टॉक से नशीले इंजेक्शन लाकर मार्केट में बेचा करता था। इसकी निशान देही पर गोपालपुर थाना अंतर्गत एक गोदाम से लगभग 35800 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles