![]()
बोकारो | डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह द अध्यक्षा पूनम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं विद्यालय गीत प्रस्तुत किया। झारखंड की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाते हुए विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष ने कहा कि जिस सपने के साथ विद्यालय की नींव रखी गई थी, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है।

