Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में बुलेट गैंग का पर्दाफाश:रात में मोबाइल चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी 25 मार्च को जेल से हुआ था रिहा


चाईबासा पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बुलेट बाइक का इस्तेमाल कर रात के समय गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी ने बताया कि एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान अमन निषाद (चालक), सुरेन्द्र सुंडी उर्फ साहिल सुंडी और हिमांशु पिंगुवा उर्फ डीमेन के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने झींकपानी थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर और इचापुर में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु पिंगुवा का भी पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह 25 मार्च 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था। वहीं, हिमांशु पिंगुवा का भी पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। सभी आरोपियों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles