Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में असंतुलित होकर गड्ढे में गिरी मोटरसाइकिल:एक ही परिवार के चार घायल, देवघर से गांव लौटने के दौरान हादसा


जमुई में तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में सड़क किनारे गड्ढे में मोटरसाइकिल जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियाना पुल के पास हुई। घायलों की पहचान महेश सोरेन, उनकी मां बड़की हेम्ब्रम, पत्नी अनिता मुर्मू और बच्ची अनुष्का सोरेन के रूप में हुई है। सभी गरही थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। देवघर से गांव लौट रहा था परिवार घायल महेश सोरेन ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ देवघर में काम करते हैं और एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नरियाना पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को देखकर उन्होंने बचने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। महेश सोरेन ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। खैरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles