Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम किया जायेगा: सांसद

धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम किया जायेगा: सांसद

बंगलिया में हनुमान जी के प्रतिमा का किया प्राण-प्रतिष्ठा, कार्यक्रम का सांसद ने किया उदघाटन चौथम. प्रखंड क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में स्थापित मंदिर में हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा किया गया. वहीं कार्यक्रम का सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम से पूर्व सांसद ने माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष कुमार ने किया. बंगलिया निवासी रविश कुमार ने सांसद को माता कात्यायनी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया. जदयू के जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदेश्वरी राम ने बंगलिया गांव में मध्य विद्यालय की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सांसद बंगलिया की धरती पर पहुंचे हैं. बंगलिया में अस्पताल की मांग की. रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू ने धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर कोसी एवं इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग की. उन्होंने कहा कि ट्रेन नहीं रुकने से लोगों को पटना समेत अन्य शहरों की यात्रा में काफी परेशानी होती है. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, ऋषि कुमार सिंह एवं जदयू नेता रतन सिंह ने हुए कहा कि बंगलिया में विकास की जरूरत है. सांसद ने कहा कि खगड़िया के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा, यातायात और धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी. कहा कि जल्द ही बंगलिया गांव में मध्य विद्यालय बनाया जायेगा. ताकि यहां के बेटियों को पढ़ने आने जाने में दिक्कत नहीं हो. सांसद ने कहा कि मां कात्यायनी मंदिर का विकास को लेकर प्रयासरत हैं. 9 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र में एसएच 95 सड़क निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों से प्रगति पर है. सांसद ने कहा कि धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम जल्द किया जायेगा. धमारा घाट स्टेशन का अमृत भारत योजना से मॉडल स्टेशन बनाया जायेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल,लोजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, मिथलेश सिंह, मुन्ना कुमार,श्रीलाल सिंह,शुभंकर कुमार,चंद्रशेखर सिंह,राज कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, ऋषि कुमार, डॉ भवेश कुमार, सरपंच विनोद यादव, मुखिया भुजंगी यादव,अमरेंद्र यादव, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

The post धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम किया जायेगा: सांसद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles