Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे ने गर्मी के लिए 21 स्पेशल ट्रेनें चलाईं:हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल भी शामिल, यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने का लक्ष्य


रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 21 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का संचालन दो चरणों में होगा, पहले चरण में 11 और दूसरे चरण में 10 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। कानपुर-आसनसोल स्पेशल (04171/04172) ट्रेन 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे कानपुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 04172 आसनसोल से 20 अप्रैल को सुबह 6 बजे चलकर उसी दिन रात 8:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। एक अन्य कानपुर-आसनसोल स्पेशल (04167/04168) 21-22 अप्रैल को चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेगी। तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी
हावड़ा-चंडीगढ़ समर स्पेशल (04514) चंडीगढ़ से 18, 22 और 27 अप्रैल 2026 को रात 11:45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 04513 हावड़ा से 20, 24 और 29 अप्रैल 2026 को सुबह 8:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच होंगे और यह दुर्गापुर व आसनसोल में रुकेगी। अन्य प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों में छपरा-कोलकाता (05156/05155) 20 और 27 अप्रैल 2026 को चलेगी। गोमतीनगर-कोलकाता (05064/05063) का संचालन 22 और 29 अप्रैल 2026 को होगा। मदार जंक्शन-हावड़ा (09603/09604) 21 और 28 अप्रैल 2026 को उपलब्ध रहेगी। उदयपुर-आसनसोल (09623/09624) 21 से 23 अप्रैल 2026 तक चलेगी। रक्सौल-हावड़ा (05504/05503) 22 और 26 अप्रैल 2026 को संचालित होगी। गोमो-दुर्गापुर (03302/03301) 20 से 25 अप्रैल तक चुनिंदा तिथियों पर चलेगी, जबकि वाटवा-हावड़ा (09479/09480, 09481/09482) 20 से 29 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों पर उपलब्ध रहेगी। साबरमती-आसनसोल (09431/09432) 20 और 26 अप्रैल 2026 को चलेगी। अतिरिक्त 10 समर स्पेशल ट्रेनें 09531/09532 भावनगर–हावड़ा–भावनगर 09531: 27 अप्रैल 17:45 (भावनगर) → तीसरे दिन 21:40 (हावड़ा) 09532: 23 व 30 अप्रैल 10:50 (हावड़ा) → तीसरे दिन 06:30 (भावनगर) 09421/09422 साबरमती–दुर्गापुर–साबरमती 09421: 21 व 26 अप्रैल 10:35 → तीसरे दिन 02:40 (दुर्गापुर) 09422: 23 व 28 अप्रैल 04:00 → अगले दिन 19:30 (साबरमती) 09143/09144 वलसाड–दुर्गापुर–वलसाड 09143: 21 अप्रैल 12:50 → तीसरे दिन 04:20 09144: 23 अप्रैल 07:00 → अगले दिन 17:30 09175/09176 उधना–दुर्गापुर–उधना 09175: 22 व 23 अप्रैल 08:35 → अगले दिन 20:50 09176: 23 व 24 अप्रैल 23:50 → तीसरे दिन 13:30 07701/07702 नांदेड़–आसनसोल–नांदेड़ 07701: 21 अप्रैल 23:50 → तीसरे दिन 12:00 07702: 23 अप्रैल 14:00 → तीसरे दिन 00:45 09079/09080 वलसाड–दुर्गापुर–वलसाड 09079: 22 व 26 अप्रैल 09:15 → तीसरे दिन 04:20 09080: 24 व 28 अप्रैल 07:00 → अगले दिन 19:20 09173/09174 उधना–दुर्गापुर–उधना 09173: 21 व 25 अप्रैल 07:10 → अगले दिन 20:50 09174: 22 व 26 अप्रैल 23:50 → तीसरे दिन 13:30 09073/09074 उधना–दुर्गापुर–उधना 09073: 27 अप्रैल 11:25 → तीसरे दिन 04:00 09074: 29 अप्रैल 07:00 → अगले दिन 20:45 07580/07581 चारलापल्ली–मधुपुर–चारलापल्ली 07580: 23 अप्रैल 11:30 → अगले दिन 17:00 07581: 24 अप्रैल 19:00 → तीसरे दिन 04:00 07586/07587 चारलापल्ली–मधुपुर–चारलापल्ली 07586: 30 अप्रैल 11:30 → अगले दिन 17:00 07587: 01 मई 19:00 → तीसरे दिन 04:00 वन-वे अनारक्षित विशेष ट्रेन 03005 हावड़ा–वलसाड 21 अप्रैल 2026 को 05:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान ठहराव: दुर्गापुर, आसनसोल रेलवे के इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भीड़ कम होगी और टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी और आरक्षण स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles