Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी:देह व्यापार की भी शिकायत; मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने एक-एक कमरों की तलाशी ली


मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन ने होटल संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शराब पार्टी और कथित देह व्यापार की शिकायतों के बाद यह सख्त रुख अपनाया गया है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एसडीओ निशांत सिहारा के नेतृत्व में एक प्रशासनिक टीम ने शहर के प्रमुख होटलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली
छापेमारी की शुरुआत छतौनी थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या से हुई। टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कई खाली शराब की बोतलें मिलीं, जबकि एक कमरे से शराब की भरी बोतल भी बरामद हुई। मौके पर दो व्यक्तियों को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया। होटल का मैनेजर भी नशे की हालत में पाया गया। सभी संदिग्धों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
होटल सूर्या के बाद टीम ने होटल हर्ष में भी छापेमारी की। यहां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच की गई, हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। प्रशासन ने होटल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है। सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने बताया कि शहर के होटलों में शराब पार्टी, देह व्यापार और घरेलू गैस के अवैध उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में हड़कंप है। केवल होटलों में ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles