Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद पप्पू यादव:कहा- नोटिस को रद्दी की टोकरी में फेंका, कास्टिंग काउच के कारण सुशांत सिंह राजपूत को जान गंवानी पड़ी


बिहार महिला आयोग से नोटिस आने के बाद से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आग बबूला हैं। सांसद ने महिला आयोग की नोटिस पर तीखी टिप्पणी की। नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महिला आयोग के नोटिस को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। सांसद ने कहा कि बहू बेटियों के सवाल पर वे अपने बयान पर कायम हैं। वे महिला आयोग के नोटिस को लेकर अग्रेसिव मोड में दिखे। अर्जुन आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने अपनी बातें रखी थी। उन्होंने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, बल्कि इससे जुड़े कई प्रमाण हैं। प्रेसवार्ता के दौरान दैनिक भास्कर स्टिंग की चर्चा करते रहे सांसद पप्पू यादव पूरी प्रेस वार्ता के दौरान दैनिक भास्कर के स्टिंग की चर्चा करते रहे। कास्टिंग काउच के मुद्दे पर भी वे खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली कास्टिंग के कारण ही दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अपनी जान गंवानी पड़ी। बिहार ने अपने बेटे को खोया। बीजेपी तब क्यों शांत थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने भी ये बात खुद कबूल की, उनके साथ कास्टिंग काउच हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles