Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

20 फरवरी से 14 मार्च तक 26 होली स्पेशल ट्रेनें:कोलकाता-दिल्ली रूट पर चलेगी गाड़ियां, बिहार आने वाले यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत


होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कोलकाता और नई दिल्ली से से बिहार के लिए 20 फरवरी से 14 मार्च तक 26 स्पेशल होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, होली के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कोलकाता रूट पर कई स्पेशल ट्रेनें कोलकाता रूट पर हावड़ा जंक्शन-रक्सौल, सियालदह स्टेशन-मधुबनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 03043 / 03044 और 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलेगी। 03183 / 03184 सियालदह-मधुबनी स्पेशल। 03185 / 03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग से परिचालित होंगी। इसके अलावा 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल और 03007 / 03008 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल भी निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा। नई दिल्ली और आनंद विहार रूट पर भी सुविधा दिल्ली रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 04070 / 04069 आनंद विहार-शेखपुरा 04054 / 04053 नई दिल्ली-बरौनी 04060 / 04059 नई दिल्ली-सुपौल इसके अलावा 04010 / 04009 दिल्ली-सीतामढ़ी, 04014 / 04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार और 04066 / 04065 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की समय बढ़ी रेलवे ने जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651 / 04652) की परिचालन अवधि 1 मार्च से 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पंजाब और मिथिलांचल के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें। होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles