Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरायकेला में छात्र की डूबने से मौत:चार दोस्तों के साथ पहुंचा था गंजिया बराज, नहाने के दौरान हुआ हादसा


सरायकेला स्थित गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बराज में बुधवार को नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह निवासी अताउल्लाह के 17 वर्षीय पुत्र फहद रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फहद अपने चार दोस्तों के साथ गंजिया बराज नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। स्कूल न जाकर बराज में नहाने पहुंच गए सभी दोस्त गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि फहद और उसके दोस्त घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वे स्कूल न जाकर बराज में नहाने पहुंच गए। मृतक बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles