Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में 25 की महिला आक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न


भास्कर न्यूज | दुमका राजधानी रांची में आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्यव्यापी “महिला आक्रोश रैली” की तैयारियों को लेकर भाजपा दुमका सदर मंडल की बैठक बुधवार को दुमका परिसदन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि राज्य में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक शंखनाद साबित होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ​मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और मोहल्ले की महिलाएं इस रैली का हिस्सा बनें, ताकि रांची में होने वाला यह प्रदर्शन एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सके। ​बैठक के दौरान आगामी रैली की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। ​ मौके पर मुख्य रूप से गुंजन मरांडी, रामकुमार साह, रवि रावत, बच्चन पांडे, मनोहर मरांडी, लाल चंद्रपाल, प्रकाश हरी, अमर हरि, संजीव राम, सुमन कुमारी, रोशनी मुर्मू, सुजीत कुमार, श्याम गुप्ता, राजेश साहनी, पुतुल देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles