Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पौधरोपण और नाटक कार्यक्रम का आयोजन


सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज चिकसिया चास में आईक्यूएससी के तत्वावधान में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रखा गया था। इस दौरान पौधरोपण किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। साथ ही वेस्ट टू आर्ट के अंतर्गत छात्रों ने बेकार वस्तुओं से मनमोहक और उपयोग करने लायक कलाकृतियां प्रस्तुत की। इसमें प्रथम ललिता कुमारी, द्वितीय ममता कुमारी व तृतीय स्थान लाने वाले अमित कुमार गुप्ता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में प्रथम शिबदास आचार्या, द्वितीय ममता कुमारी व तृतीय स्थान पर सरिता प्रसाद रहीं। इन्हें भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नियोती कुमारी ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए सभी को पौधरोपण करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार झा ने कहा कि धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए जल और वायु को प्रदूषित होने से बचाएं। अंत में प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles