Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में युवक की हत्या का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से मिली सफलता


धनबाद थाना क्षेत्र में हुए रोहित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साहू गली निवासी रोहित कुमार की 20 मार्च को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन रितु कुमारी के बयान पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को छापेमारी कर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का दोस्त आरोपी की बेटी को भगा ले गया था पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में पता चला कि करीब दो महीने पहले ‘प्रेम’ नामक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। प्रेमी रोहित का दोस्त था। जीतु यादव प्रेम को नहीं पहचानता था और गलती से रोहित कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का दाव (दउली), दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल और घटना के समय पहना गया शॉल समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई में धनबाद, सरायढेला, लोदना और अलकडीहा थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles