Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'मोदी जी मन की बात में आकर रोने लगते हैं':MLC बोले- PM सीट महिला के लिए आरक्षित हो, महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए निकाला मार्च


पटना में महिला आरक्षण बिल लागू करने को लेकर आज ऑल प्रोग्रेसिव वुमेन एसोसिएशन (APWA) ने विरोध मार्च निकाला। उन्होंने घोषणा की कि अगर यह बिल लागू नहीं होती है, तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा। उनके झूठ का पर्दाफाश होगा। इसे लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला गया। पटना के जेपी गोलंबर से लेकर बुद्ध स्मृति पार्क तक मार्च निकाला गया सभी लोगों ने महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए नारेबाजी की। प्रधानमंत्री की सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दें माले एमएलसी शशि यादव ने कहा, महिला आरक्षण बिल किसी भी कीमत पर केंद्र सरकार लागू करे, क्योंकि ये 2023 में ही पारित हो चुका है। सरकार भ्रम पैदा करके राजनीति करना चाह रही है। महिला के कंधों पर बंदूक रख के राजनीति करना चाह रहे हैं। अगर पीएम मोदी इतना ही महिला हितैषी हैं तो प्रधानमंत्री की सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दीजिए। वहीं, स्पीकर की सीट को भी महिलाओं के लिए आरक्षित कर देना चाहिए। हम लोगों ने लगातार महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए पटना के सड़कों से लेकर पूरे देश में लड़ाई लड़ी है। मोदी जी मन की बात में आकर रोने लगते दूसरी ओर सबा आफरीन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल बहुत जरूरी है। सरकार विपक्ष पर लगातार आरोप लगा रही है कि हम महिला विरोधी है, लेकिन हम पूरी तरह से इस बिल के पक्ष में है। मोदी जी को थोड़ी सी परेशानी होती है तो मन की बात में आकर रोने लगते हैं। महिलाओं के प्रति हिंसा और क्राइम अब चरम पर पहुंच चुकी है। जिस पार्टी में बृजभूषण सिंह, प्रजवल रेवन्ना, आसाराम बापू जैसे लोग हैं, वहां पर महिलाओं का अपमान करने के लिए विपक्ष की जरूरत नहीं है। इनके केंद्र में बस हर एजेंडा को अपने साजिश के तहत लागू करना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles