Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में राहुल गांधी का पुतला जलाया:भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के अपमान के मुद्दे पर जताया विरोध


नवादा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माधुरी बरनवाल की देखरेख में नवादा के प्रजातंत्र चौक पर किया गया। विपक्ष द्वारा महिलाओं के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर महिलाओं ने नवादा की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ”नारी शक्ति किसी भी सूरत में अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी” महिला जिला अध्यक्ष माधुरी बरनवाल ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति के स्वाभिमान को पूरी तरह अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग नारी शक्ति के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे नारी शक्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह मार्च शुक्रवार को नवादा की मुख्य सड़क से निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार 33/ महिला आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने सदन में इस बिल को पास नहीं होने दिया। इसी कारण उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles