Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज के राजेंद्र ज्वेलर्स पर आयकर रेड दूसरे दिन जारी:खरीद-बिक्री रजिस्टर और कंप्यूटर हार्ड डिस्क खंगाले, कोलकाता में भी चल रही जांच


किशनगंज शहर के प्रमुख सोना व्यवसायी राजेंद्र ज्वेलर्स के दो ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम ने बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बहुबाजार इलाके में स्थित सोना-चांदी के कारखाने, रविंद्र सरणी स्थित शोरूम और कार्यालय सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। लेन-देन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। आयकर विभाग को आशंका है कि संबंधित व्यवसाय से जुड़े वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। जांच टीम वित्तीय वर्ष से संबंधित दस्तावेजों, खातों, बिल, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बैंक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि कारोबार से जुड़े लेन-देन और सोना खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान किया जा सके। सुरक्षा कारणों से पुलिस की तैनाती छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में चर्चा का माहौल बन गया। संबंधित प्रतिष्ठान के बाहर लोगों की भीड़ भी देखी गई, हालांकि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आम लोगों को पास जाने से रोक दिया। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और उन्होंने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सोना खरीद-बिक्री में संभावित अनियमितता और हेराफेरी की आशंका को लेकर की जा रही है। आयकर विभाग की टीम दोनों राज्यों में दस्तावेजों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles