Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बस स्टैंड परिसर में जिला परिषद के माध्यम से बनायी जायेंगी नयी दुकानें

बस स्टैंड परिसर में जिला परिषद के माध्यम से बनायी जायेंगी नयी दुकानें

स्टैंड में दुकानों के निर्माण की पहल तेज, विस्थापितों के साथ बैठक

प्रतिनिधि, बरवाडीह प्रखंड के बस स्टैंड परिसर में जिला परिषद के माध्यम से दुकानों के निर्माण और विस्थापितों को प्राथमिकता देने की पहल एक बार फिर तेज हो है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के निर्देश पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने चिन्हित विस्थापित दुकानदारों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी दी. बैठक में बीडीओ ने स्पष्ट किया कि नई दुकानों के निर्माण में उन विस्थापितों को वरीयता मिलेगी, जो प्रखंड के मूल निवासी हैं और जिन्हें पहले कभी किसी सरकारी दुकान का लाभ नहीं मिला है. योजना के तहत प्रत्येक चयनित दुकानदार को निर्माण से पूर्व एक लाख रुपये जमा करने होंगे. शेष राशि का वहन जिला परिषद मद से किया जायेगा. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने बताया कि पुराने नियमों के कारण जरूरतमंद विस्थापित वंचित रह जाते थे. इसे देखते हुए डीडीसी से आग्रह कर बोर्ड बैठक में नए नियम पारित करायेगा .हैं ताकि वास्तविक हकदारों को लाभ मिल सके. उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व लॉटरी प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक लोगों से आवेदन और राशि जमा कराई गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. इससे स्थानीय लोगों में निराशा थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू समेत कई लोग उपस्थित थे.

The post बस स्टैंड परिसर में जिला परिषद के माध्यम से बनायी जायेंगी नयी दुकानें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles