Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लूट के दौरान चली गोली, साथी की ही मौत:देवघर में फॉर्च्यूनर समेत बदमाश गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद


देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात लूट की वारदात के दौरान अपराधियों की बंदूक से निकली गोली से उनका ही साथी मारा गया था। जानकारी के अनुसार, यह घटना तक हुई थी जब कोका-कोला कंपनी का माल लेकर एक मिनी ट्रक चालक बड़हाई चौक से जसीडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान रिखिया गांव के पास एक सफेद फॉर्च्यूनर कार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार करीब छह अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद चालक को अगवा करने की कोशिश बदमाशों ने चालक से करीब 2000 रुपए नकद और उसका सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद अपराधी चालक को जबरन अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर अगवा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश ने चालक पर पिस्तौल तान दी, तभी अचानक गोली चल गई। गोली उनके ही एक साथी को जा लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। अपनी जान बचाने में सफल रहा। घायल अपराधी को उसके साथी आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दबोचा, हथियार और वाहन बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सारठ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाग रहे अपराधियों को फॉर्च्यूनर वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, फॉर्च्यूनर कार, एक बिना नंबर की R15 बाइक और टूटा हुआ नंबर प्लेट बरामद किया है। मृतक अपराधी की पहचान रिखिया निवासी 25 वर्षीय राजन लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 58/2026 के तहत बीएनएस 2023 और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles