
सूचना पहुंचे बगोदर के एएसआई प्रदीप सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बगोदर थाना ले आयी. नवजात के क्षत-विक्षत शव से प्रतीत हो रहा था कि जन्म के बाद रात में उक्त तालाब में शव को फेंका गया और मछलियों या कीड़ों के खाने से शव क्षत-विक्षत हो गया.
अवैध तरीके संचालित नर्सिंग होम पर लोगों ने उठाये सवाल
लोग क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम के क्रियाक्लापों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बाबत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.
The post Giridih News :तालाब से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.


