![]()
नालंदा में आज(26 अप्रैल 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। जहां एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 11 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार डॉ. उमेश कुमार सिन्हा और डॉ. वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डेंटिस्ट डॉ. श्वेता सिन्हा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे।
शुगर टेस्ट भी करवा सकते हैं शिविर की खास बात यह है कि यहां परामर्श के साथ-साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मुफ्त शुगर (मधुमेह) जांच की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा नागरिकों के लिए फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक हो सके। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम’ बढ़ाने के संकल्प के साथ आम जनता से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और विशेषज्ञों की सलाह का लाभ उठाएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

