West Bengal Crime: उत्तर 24 परगना में बीएलओ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Date:

West Bengal Crime: उत्तर 24 परगना में बीएलओ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया के बीच एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी मर्डर केस में हुई है.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में बीएलओ ने की हत्या

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (विवाहेतर संबंध) में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में बीएलओ समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बीएलओ का नाम रिजवान हसन मंडल है.

बादुरिया में नहर से मिले नासिर अली के शव के टुकड़े

उत्तर 24 परगना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बादुरिया में एक नहर से 30 वर्षीय नासिर अली का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. जांच के क्रम में बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नासिर की पत्नी से था बीएलओ रिजवान का अफेयर

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिजवान हसन मंडल का नासिर अली की पत्नी से अफेयर चल रहा था. उसने अली को पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट तैयार किये जाने से पहले जारी एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बहाने सोमवार देर शाम एक सुनसान जगह मिलने के लिए बुलाया था.

West Bengal Crime: कॉल डिटेल से हुई बीएलओ की गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नासिर अली सोमवार रात से ही लापता था. उसके परिजनों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंडल के फोन कॉल और गतिविधियों पर नजर रखी और शुक्रवार सुबह नहर से शव बरामद किया.

रिजवान से पूछताछ के बाद सागर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि रिजवान हसन मंडल से कड़ाई से पूछताछ की गयी और अली की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि हत्या की इस घटना को अंजाम देने में मदद करने के आरोप में सागर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सागर पर आरोप है कि उसने शव के टुकड़े-टुकड़े करने और और उन्हें ठिकाने लगाने में मदद की.

इसे भी पढ़ें

पुणे में प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की हत्या से पुरुलिया में भारी आक्रोश

बुजुर्ग की हत्या मामले में तृणमूल पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पार्टी से भी निकाले गये

The post West Bengal Crime: उत्तर 24 परगना में बीएलओ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp