Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में एक करोड़ की हेरोइन मिली:इंटरनेशनल हेरोइन गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 फरार, नेपाली करेंसी भी बरामद


किशनगंज पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को 25 अप्रैल की रात गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर स्थित मोहम्मद वाहिद के घर पर अंतरराज्यीय तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाले थे। इस जानकारी के आधार पर जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मो. मुश्ताक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। बड़ापोखर के पास वाहिद के घर पर छापा मारा
टीम ने रात 10:05 बजे कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बड़ापोखर के पास वाहिद के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही पांच लोग भागने लगे, जिनमें से रहवर आलम (पानबाड़ा), रफीक अंसारी (पानबाड़ा) और मो. सद्दाम (छतरगाछ) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि, वाहिद और हमिदुल फरार होने में कामयाब रहे। तलाशी के दौरान घर से 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क नेपाल से किशनगंज होते हुए आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है। तकनीकी माध्यम से इस डील को संचालित कर रहा था
फरार आरोपी वाहिद नेपाल से आकर नए घर में ड्रग्स का कारोबार करता था। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से राजा आलम नामक व्यक्ति तकनीकी माध्यम से इस डील को संचालित कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर छापेमारी की जा रही है। हेरोइन के अलावा, पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, एक नाप-तौल मशीन, बैंक दस्तावेज, अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्ड और 455 रुपये नेपाली करेंसी भी बरामद की है। इस संबंध में पोठिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 173/28 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी अवैध संपत्तियों की जांच कर रही है, जिन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles