Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में 'चंकी पांडेय' का जलवा: 'मैं तेरा तोता, तू मेरी मैना' पर झूमा शहर, सामूहिक विवाह में लगा बॉलीवुड का तड़का

जामताड़ा में 'चंकी पांडेय' का जलवा: 'मैं तेरा तोता, तू मेरी मैना' पर झूमा शहर, सामूहिक विवाह में लगा बॉलीवुड का तड़का

Chunky Pandey, जामताड़ा, (उमेश कुमार की रिपोर्ट): जामताड़ा शहर के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंकी पांडेय ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. जैसे ही चंकी पांडेय मंच पर पहुंचे, जामताड़ा वासियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

सुपरहिट गानों से बांधा समां

अपने खास अंदाज और जबरदस्त ऊर्जा के लिए मशहूर चंकी पांडेय ने मंच संभालते ही दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने अपने करियर के सुपरहिट गाने जैसे- “मैं तेरा तोता, तू मेरी मैना”, “लाल टोपी वाले तेरा नाम तो बता” और “सात समुंदर पार” पेश किए. इन गानों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी झूमते नजर आए. देर रात तक लोग अभिनेता की एक झलक पाने और उनकी प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए मैदान पर जमे रहे.

Also Read: गिरिडीह में मौत बांट रहा था गुपचुप वाला! शाम को खाया फिर सुबह होते ही 23 पहुंचे अस्पताल, 1 मासूम की मौत

नवविवाहित जोड़ों को मिला आशीर्वाद

समारोह के दौरान चंकी पांडेय ने विवाह सूत्र में बंधे सभी जोड़ों को उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और सादगी का सकारात्मक संदेश देते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता और अन्य अतिथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का संगम

चंकी पांडेय की प्रस्तुति ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि इस सामाजिक उत्सव को एक बड़े सांस्कृतिक मेले में बदल दिया. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा. जामताड़ा के इतिहास में यह आयोजन अपनी भव्यता और बॉलीवुड तड़के के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Also Read: कोयला कामगारों के पेंशन फंड पर संकट: 240 करोड़ के सालाना घाटे में डूबा CMPFO

The post जामताड़ा में 'चंकी पांडेय' का जलवा: 'मैं तेरा तोता, तू मेरी मैना' पर झूमा शहर, सामूहिक विवाह में लगा बॉलीवुड का तड़का appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles