Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, घर से सामान लेकर स्टेशन रोड जा रहे थे


आरा-बक्सर फोरलेन पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घोड़ादेई निवासी तपेश्वर यादव(53) के तौर पर हुई। आरा स्टेशन रोड में सब्जी बेचते थे। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव के पास की है। मृतक के बेटे राहुल यादव ने बताया कि रोज की तरह साइकिल पर सब्जी लादकर बेचने के लिए स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचा। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बादपुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी प्रेमा देवी, तीन पुत्र राहुल यादव, टिंकू यादव, विवेक यादव और दो पुत्री आरती देवी, नीतू कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी प्रेमा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles