
पीरपैंती (भागलपुर) से अमरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट Bhagalpur News : पीरपैंती प्रखंड के अंडरपास फोरलेन के समीप सुबह-सुबह हाईवा और बाइक में भिड़ंत हो गई. आम लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें की रिफातपुर के लव दास, कुश दास और आसिम गंभीर रूप से घायल हो गया.चश्मदीदों ने बताया की टक्कर काफी खतरनाक थी घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल लोगों की मदद से लाया गया. डॉ गणेश खंडेलिया ने घायलों का इलाज किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया.
The post Bhagalpur हाइवा व मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल, मायागंज रेफर appeared first on Prabhat Khabar.


