Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का शोर थमने से चंद घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सोमवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता की सड़कों पर दीदी का चिर-परिचित अंदाज दिखा. यादवपुर के सुकांत सेतु से शुरू हुआ उनका रोड शो कालीघाट होते हुए गोपालनगर तक गया, जहां हजारों समर्थक अपनी नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े.

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

ममता बनर्जी का यह रोड शो उनके पारंपरिक अंदाज में था. वह इतनी तेजी से आगे बढ़ रहीं थीं कि उनके साथ चल रहे पार्टी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों को कदम मिलाकर चलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

रोड शो में टीएमसी प्रमुख के साथ राज्यसभा सांसद सागरिका घोष, टॉलीगंज से प्रत्याशी अरूप विश्वास और रासबिहारी के उम्मीदवार देबाशीष कुमार भी मौजूद रहे. सड़कों के किनारे, घरों की छतों और बालकनी में खड़ी जनता का ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस रोड शो के जरिये ममता बनर्जी ने अपनी भवानीपुर सीट पर सीधा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री यहां से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है.

शुभेंदु अधिकारी वही प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को मात दी थी. हालांकि, बाद में ममता ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी कुर्सी बरकरार रखी थी. अब 2026 के इस महासंग्राम में फिर से दोनों आमने-सामने हैं.

रोड शो के पूरे मार्ग पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा दिखा. जिन सड़कों से ममता बनर्जी को गुजरना था, वहां टीएमसी के झंडे, बैनर और मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट लगाये गये थे.

कार्यकर्ताओं ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा दक्षिण कोलकाता चुनावी उत्सव में डूबा नजर आया. यादवपुर से शुरू होकर यह पदयात्रा मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास के करीब से होते हुए गोपालनगर चौराहे पर संपन्न हुई.

इसे भी पढ़ें

दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें Photos

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गा मंदिर में शुभेंदु अधिकारी करेंगे प्रचार का समापन, नंदीग्राम दोहराने का संकल्प

The post चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles