Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला कॉन्सटेबल ने मांगी रिश्वत, ट्रैफिक एसपी ने किया सस्पेंड:ऑटो में बैठकर चालान काटने के बजाय मांग रही रुपए, वीडियो आया सामने


पटना GPO गोलंबर के पास ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक ऑटो में बैठकर चालक से इशारों में रुपए 400 रुपए की जगह और अधिक रूपए मांगते नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब उन्हें ट्रैफिक एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने माना है कि प्रिया कुमारी के इस व्यवहार से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। प्रिया कुमारी से ट्रैफिक एसपी के कार्यालय की ओर से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। साथी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे गुट के लोगों ने बनाए वीडियो GPO गोलंबर पर वसूली का खेल जारी है। इसमें प्राइवेट लोग भी शामिल हैं। यहां से एक रास्ता पटना जंक्शन की ओर जाता है। कुछ ऑटो रेलवे स्टेशन के परिसर में चले जाते हैं और कुछ गोलंबर के पास भी सड़क पर खड़े होते हैं। यहां दबदबा बनाए रखने के लिए प्राइवेट लोग, ऑटो चालकों से मिलकर सेटिंग के तहत इस तरीके से पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के वीडियो बनाते रहते हैं। ताकि समय आने पर उस वीडियो का इस्तेमाल दबदबा कायम करने के लिए किया जा सके। इस वीडियो को भी इसी गुट ने शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि समझौता करने का भी प्रयास किया गया। तब तक यह वीडियो वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आ गया। फिलहाल अभी वायरल वीडियो के आधार पर प्रिया कुमारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। GPO के पास अवैध पार्किंग GPO गोलंबर के पास सड़क पर ही अवैध तरीके से ऑटो खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों को परेशानी होती है। ट्रैफिक चेक पोस्ट होने के बावजूद भी ऑटो चालक अपनी मनमानी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles