Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हावड़ा की 16 सीटों पर ‘वोट की चोट’ को तैयार 36 लाख वोटर, SIR के बाद बदला समीकरण, देखें डोमजूर से बाली तक की पूरी लिस्ट

हावड़ा की 16 सीटों पर ‘वोट की चोट’ को तैयार 36 लाख वोटर, SIR के बाद बदला समीकरण, देखें डोमजूर से बाली तक की पूरी लिस्ट

Howrah Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी से सटे हावड़ा जिले में कुल 16 विधानसभा सीटें हैं, जहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. इस दिन कुल 36,08,841 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पंजीकृत हैं. ये आंकड़े स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी किये गये हैं.

हावड़ा की इन 16 सीटों पर 29 को वोट

इसके मुताबिक, हावड़ा जिले में 36,08,841 मतदाताओं में 18,50,003 पुरुष, 17,58,758 महिला और 80 थर्ड जेंडर वोटर हैं. जिले में जिन विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे, उनके नाम बाली, हावड़ा उत्तर, हावड़ा मध्य, शिवपुर, हावड़ा दक्षिण, संकराईल, पांचला, उलुबेड़िया पूर्व, उलुबेड़िया उत्तर, उलुबेड़िया दक्षिण, श्यामपुर, बागनान, आमता, उदयनारायणपुर, जगतबल्लभपुर और डोमजूर.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हावड़ा की 16 विधानसभा सीटें और वोटर की डिटेल

इन विधानसभा क्षेत्रों में कितने वोटर हैं. कितनी महिला और कितने पुरुष वोटर हैं. थर्ड जेंडर के कितने मतदाता इस बार वोट देने के योग्य हैं, इसका एक-एक डिटेल आपको यहां मिलेगा. सभी जिलों के वोटर का डिटेल इस चार्ट में देखें.

विधानसभा का नाम पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर कुल मतदाता
बाली 68826 64743 4 133573
हावड़ा उत्तर 78911 71029 8 149948
हावड़ा मध्य 109112 105707 2 214821
शिवपुर 96193 98766 4 194963
हावड़ा दक्षिण 121230 119375 2 240607
संकराईल 123503 116742 7 240252
पांचला 130039 118455 3 248497
उलुबेड़िया पूर्व 111655 106817 9 218481
उलुबेड़िया उत्तर 112157 102511 3 214671
उलुबेड़िया दक्षिण 122513 114530 14 237057
श्यामपुर 132356 126919 3 259278
बागनान 117902 112672 4 230578
आमता 132837 124140 5 256982
उदयनारायणपुर 117276 111815 0 229091
जगतबल्लभपुर 139266 131534 6 270806
डोमजूर 136227 133003 6 269236

इसे भी पढ़ें : उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

Howrah Assembly Election 2026: पहले चरण में टूटे मतदान के सारे रिकॉर्ड

पहले चरण की वोटिंग में बंगाल ने मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे. 23 अप्रैल को SIR के बाद फर्स्ट फेज में हुए चुनाव में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ. कूचबिहार में 96 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट करके एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया. बंगाल में हुई बंपर वोटिंग से इलेक्शन कमीशन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक खुश है. 23 अप्रैल को जिन 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ था, उन जिलों में कितनी वोटिंग हुई, यहां देखें.

विधानसभा का नाम वोटिंग प्रतिशत
कूचबिहार 96.2
अलीपुरदुआर 93.2
जलपाईगुड़ी 94.76
कलिम्पोंग 83.04
दार्जिलिंग 88.98
उत्तर दिनाजपुर 94.16
दक्षिण दिनाजपुर 95.44
मालदा 94.79
मुर्शिदाबाद 93.67
पूर्व मेदिनीपुर 92.75
पश्चिम मेदिनीपुर 92.19
झारग्राम 92.26
पुरुलिया 91.59
बांकुड़ा 92.55
पश्चिम बर्धमान 90.32
बीरभूम 94.51
कुल वोट 93.19
स्रोत : चुनाव आयोग

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल

दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles