Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो नाबालिग बहनें लुधियाना से बरामद:इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग में लापता हुई थीं मिहिजाम से, युवक हिरासत में


जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से 19 अप्रैल को लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में इसे अपहरण का मामला माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी सर्विलांस से यह प्रेम प्रसंग का मामला निकला। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि बहनों के लापता होने के बाद कांड संख्या 20/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन पंजाब के लुधियाना में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम लुधियाना भेजी गई। लुधियाना के डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों बहनों को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से 19 वर्षीय राकेश कुमार पोद्दार को हिरासत में लिया। राकेश बिहार के दरभंगा का निवासी है और लुधियाना में एक निजी दुकान में काम करता है, जहां उसे 16-17 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। जांच में खुलासा हुआ कि बड़ी बहन का संपर्क राकेश से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हुआ। 19 अप्रैल को बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के साथ पहले आसनसोल पहुंची और फिर राकेश के साथ लुधियाना चली गई। पुलिस के अनुसार, यह अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि दोनों बहनें स्वेच्छा से घर छोड़कर गई थीं। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मिहिजाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता के कारण नाबालिग बहनों को सुरक्षित वापस लाया जा सका। उनकी सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत महसूस की है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी प्रदीप राणा और उनकी टीम की सराहना की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles