Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

जोरी. हंटरगंज प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप, गर्म हवा व लू से लोग परेशान है. सुबह आठ बजते ही गर्म हवा चलने लगती है, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. स्कूल से घर आने में तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के लोग एक ओर गर्मी से परेशान हैं, तो दूसरी ओर बिजली भी लोगों को रूला रही है. अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. 24 घंटे में मात्र छह-सात घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, वह भी कट-कट कर. बिजली की अनियमित आपूर्ति व आंखमिचौनी से जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, वहीं बिजली की भी अनियमित आपूर्ति हो रही है. इसके अलावा पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र में लगी अधिकतर जलमीनार हाथी के दांत साबित हो रहे है. लाेग जहां-तहां से की जुगाड़ कर रहे हैं. पानी की तलाश में पशु-पक्षी जंगल से गांव की ओर रूख कर रहे हैं. प्रखंड के लोगों ने अविलंब बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

The post भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles