Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डीजे वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत:घर के बाहर बैठे दो अन्य लोग हुए गंभीर, सभी रिम्स रेफर किए गए


कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरीडीह गांव में सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर और एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 10 वर्षीय राज पंडित (पिता राजेश पंडित) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कैलाश दास के पुत्र का घृतढारी समारोह आयोजित था, जिसके लिए चोपनाडीह से डीजे वाहन बुलाया गया था। समारोह समाप्त होने के बाद डीजे वाहन वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव में सड़क किनारे बैठे राज पंडित, विकास पंडित और 75 वर्षीय सोबरन पंडित को कुचल दिया। पहिया चढ़ने से मौके पर गई जान हादसा इतना भयावह था कि डीजे वाहन का अगला पहिया राज पंडित के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय विकास पंडित और 75 वर्षीय सोबरन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राज पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास और सोबरन पंडित की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक के पिता राजेश पंडित मुंबई में ऑटो चालक हैं। राज उनका छोटा बेटा था, जो कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही दुर्घटना में शामिल डीजे वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाहन चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles