Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीईओ-परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण का दिया निर्देश


सिटी रिपोर्टर | बोकारो सोमवार को डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीना ने 03 मई को होने वाले नीट-यूजी 2026 की परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक की गई। जिसमें परीक्षा के लिए नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. शफीक आलम, डीईओ जगरनाथ लोहरा को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने ने निर्देश दिया कि डीईओ परीक्षा समन्वयक सह केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और संबंधित डीएसपी संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी व बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापन की व्यवस्था एनटीए/एजेंसी द्वारा अधिष्ठापित सुनिश्चत कराने को डीडीसी को वरीय नियंत्रक पदाधिकारी के रूप में नामित किया। बताया कि, परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र–उत्तर पुस्तिका एवं आधारभूत संरचनाओं (जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापन आदि) की जिम्मेवारी आयोग व संबंधित एजेंसी की है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles