Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

12 स्थानीय युवाओं को पूर्व सांसद ने सौंपा नियुक्ति पत्र


लोहरदगा|हिंडाल्को द्वारा 12 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई। यह उपलब्धि क्षेत्रीय रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों को छोटानागपुर बॉक्साइट एवं कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वहीं उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना उनके जनसेवा के संकल्प का अभिन्न अंग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगों के सहयोग से ही क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक संवाद, समन्वय एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह संभव हो पाया है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपेक्षा किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संस्था एवं क्षेत्र दोनों का नाम गौरवान्वित करेंगे। पूर्व सांसद सहित सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र ओढ़ाकर एवं वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भव्य रूप से किया गया। मौके पर हिंडाल्को प्रबंधन के अधिकारी चिन्मय दास, अभिनव कुमार यूनियन के अध्यक्ष निसिथ जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, अम्बर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी, बुधवा उरांव, कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुजूर, फिरोज अंसारी, श्याम सुंदर महतो, परशुराम थापा, सुकरा उरांव, एतवा उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles