Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 2 बच्ची की मां ने की खुदकुशी:पिता बोले- बेटी पैदा होने पर बदल गया था पति का व्यवहार, 3 लाख की डिमांड थी


पूर्णिया में युवती ने खुदकुशी कर ली। मृतका का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना अमौर की है। परिजनों का आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद दामाद और ससुराल वालों का व्यवहार खराब हो गया था। 3 लाख की डिमांड की जा रहा थी। मृतका की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी संजय विश्वास की बेटी सुलोचना कुमारी (24) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सुलोचना अपने पीछे दो मासूम बेटियां छोड़ गई है। एक बेटी 4 साल की और दूसरी 2 साल की है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता संजय विकास ने बताया कि 6 साल पहले साल 2020 में बाघडर निवासी सुजीत विश्वास के साथ उन्होंने अपनी बेटी सुलोचना की शादी की थी। शादी के वक्त परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में बाइक और अन्य सामान दिया था, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की मांगें बढ़ने लगीं। बाकी रकम के लिए दबाव और हिंसा जारी रही शादी के करीब दो साल बाद से सुलोचना को 3 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। बताया जाता है कि करीब डेढ़ लाख रुपये ससुराल पक्ष को दे भी दिए गए थे, लेकिन बाकी रकम के लिए दबाव और हिंसा जारी रही। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर सुलोचना पिछले करीब एक साल से अपने मायके में ही रह रही थी। इसी बीच उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों का आरोप है कि उसका पति सुजीत विश्वास अक्सर फोन पर उसे धमकी देता था और साथ रखने से इनकार करता था। शाम करीब 5 बजे सुलोचना ने अपने मायके में घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। जब उसकी दादी ने उसे फंदे से लटका देखा, तो आनन-फानन में नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles