Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

City roads will be auctioned for parking, base prices fixed for 12 locations, Atal Smriti Vendor Market the most expensive

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • City Roads Will Be Auctioned For Parking, Base Prices Fixed For 12 Locations, Atal Smriti Vendor Market The Most Expensive

रांची22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची नगर निगम ने शहर के 12 प्रमुख और व्यस्त इलाकों में पार्किंग स्टैंड की लीज के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेन रोड, कचहरी, लालपुर, अशोक नगर समेत कई प्रमुख लोकेशन को नीलामी में शामिल किया गया है।

इनमें सबसे महंगी पार्किंग अटल स्मृति वेंडर मार्केट की है, जिसकी शुरुआती कीमत 24.22 लाख रुपए से अधिक तय की गई है। ऑनलाइन मोड में 8 मई को इन पार्किंग स्थलों की नीलामी होगी। निर्धारित बेस प्राइस से अधिक बोली लगाने वाले ही पार्किंग पर कब्जा करेंगे। इस बार पार्किंग स्थलों की बेस प्राइस काफी अधिक रखा गया है। ऐसे में पार्किंग का ठेका लेने के लिए बड़े ठेकेदारों के मैदान में उतरने की संभावना है। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि महंगा ठेका लेने के बाद अवैध वसूली होनी तय है।

अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

शहर में बाइक और कार के लिए पार्किंग चार्ज तय हैं। तीन घंटे के लिए बाइक से 10 रुपए और कार से 30 रुपए लेना है। इससे अ​िधक की वसूली करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। ठेका भी रद्द किया जा सकता है। अधिक वसूली की शिकायत नगर निगम में की जा सकती है।

यहां होगी सबसे ज्यादा होड़

  • स्थान प्राइस (लाख रु. में)
  • अटल स्मृति वेंडर मार्केट 24.22
  • जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने 14.36
  • चर्च कॉम्प्लेक्स से नाइस फर्नीचर 12.57
  • न्यूक्लियस मॉल के सामने 12.10
  • बालकृष्ण सहाय रोड 7.90
  • स्मार्ट बाजार (मेन रोड) 5.37

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles