Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल से लौट रही 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:घायल अवस्था में बच्ची पहुंची घर, पालीगंज में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार


पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम स्कूल से घर लौट रही 5 साल की मासूम बच्ची के साथ नाबालिक आरोपी ने दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए देर शाम ही आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। घायल हालत में घर पहुंची बच्ची, परिजनों में हड़कंप जानकारी के अनुसार, बच्ची रोज की तरह मंगलवार को भी गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल से घर लौटते समय गांव के ही एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि, ‘बच्ची की मां के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।’ पूछताछ जारी, जांच में जुटी पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles