Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

SAHARSA नशा मुक्ति अभियान के तहत की गयी छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार

SAHARSA नशा मुक्ति अभियान के तहत की गयी छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा के सोनवर्षाराज से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के मनोरी गांव से 33 पुरिया स्मैक के साथ 2 लाख 9 हजार 8 सौ तीस रुपये नगदी व अन्य सामान बरामद मामले में बुधवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी. जिसमे सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी. आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बीते मंगलवार को मादक पदार्थों की बिक्री मामले की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा के मौजूदगी में मनोरी गांव निवासी रंजीत साह के घर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने व जांच के क्रम में घर में छुपाकर रखा 33 पुरिया स्मैक, मादक पदार्थों के बिक्री का 2 लाख 9 हजार आठ सौ तीस रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन व दो मोबाईल बरामद कर जब्त किया गया. इसके साथ ही व्यक्ति राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वही उन्होने बताया कि मादक पदार्थों के बिक्री को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इससे पूर्व भी बीते रविवार को खजुराहा पंचायत के परवाहा गांव में छापेमारी कर परवाहा गांव में छापेमारी कर करीब 12 ग्राम स्मैक, 39300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. गठित टीम में एसआई धर्मेन्द्र सिंह, एएसआई सदानंद सिंह, पीएसआई सुमन कुमार, पीएसआई राकेश कुमार शर्मा, पीएसआई राजा कुमार समैत सशस्त्र बल शामिल थे.

The post SAHARSA नशा मुक्ति अभियान के तहत की गयी छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles