Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वज्रपात से दो की मौत, चार घायल:गिरिडीह के चंदौरी में हुई घटना, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे सभी


गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार शाम वज्रपात हुआ। सकरी नदी किनारे आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बेलवाना निवासी 30 वर्षीय आफताब अंसारी, चंदौरी निवासी 26 वर्षीय राजू तुरी, 12 वर्षीय नूनमनी कुमार, 24 वर्षीय अमन कुमार तुरी, चरना रविदास और चंदन कुमार सकरी नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में सभी छह लोग आ गए। वज्रपात इतना तीव्र था कि नूनमनी कुमार और अमन कुमार तुरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। चंदौरी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया आफताब अंसारी और राजू तुरी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि चरना रविदास और चंदन कुमार को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को चंदौरी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। निजी क्लीनिक में आफताब अंसारी और राजू तुरी का इलाज चल रहा है। मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles