Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

Gumla Crime News, गुमला, (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट): गुमला स्थित चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में बुधवार को जमीन सीमांकन करने पहुंचे प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल हुआ ये कि शिव प्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा दिए गए ऑनलाइन आवेदन के आलोक में अंचल कार्यालय से एक टीम विवादित भूमि की मापी करने पहुंची थी. लेकिन, राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया.

पुलिस से पहले पहुंच गए कर्मचारी, बन गए सॉफ्ट टारगेट

नियमतः पुलिस बल की मौजूदगी में मापी होनी थी, लेकिन राजस्व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए. इसी बीच, गांव के कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को घेर लिया. एक महिला ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से कर्मचारी पूरी तरह घिर गए और किसी तरह जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस रही बेबस, सीमांकन रहा अधूरा

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब तक स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी थी. ग्रामीणों के हिंसक विरोध के कारण जमीन सीमांकन का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया. अंततः, अंचल के सभी कर्मचारी और पुलिस बल को बैरंग वापस लौटना पड़ा. देर शाम तक अंचल कार्यालय की ओर से चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया जारी थी.

प्रशासन की बड़ी चूक?

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवादित भूमि के मामले में अंचल कार्यालय को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी. दूसरी ओर, राजस्व कर्मचारी का कहना है कि वे केवल अपने विभागीय आदेश का पालन कर रहे थे. फिलहाल, इस हमले ने न केवल सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की है, बल्कि अंचल कर्मियों के बीच भय का माहौल भी पैदा कर दिया है. प्रशासन अब इस मामले में दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहा है.

Also Read: रांची में निजी स्कूलों की मनमानी: पैरेंट्स ने DC को पूछा- फीस निर्धारण समिति का गठन सिर्फ कागजों पर क्यों

The post गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles