
Jamshedpur News :
मानगो थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात जवाहरनगर रोड नंबर-15 पानी टंकी के पास छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. जबकि उसके दो साथी फरार हो गये. गिरफ्तार युवक शिबू कामिला जवाहरनगर रोड नंबर-15 का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार शिबू के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. पूछताछ में शिबू ने फरार दो साथियों की जानकारी पुलिस को दी. जिसमें मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-15 के विशाल पांडेय उर्फ विशाल तिवारी और शिवा शामिल है. इस मामले में मानगो थाना में पदस्थापित एएसआइ मोहन कुमार के बयान पर मानगो थाना में शिबू कामिला, विशाल पांडेय और शिवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस विशाल पांडेय और शिवा की तलाश में जुटी है. मानगो थाना में पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने शिबू को जेल भेज दिया.The post Jamshedpur News : मानगो : 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, दो युवक फरार appeared first on Prabhat Khabar.


