Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में वाहन की टक्कर से 2 शख्स की मौत:बारात से लौट रहे थे 3 दोस्त, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों


बांका में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजावर चौक के पास हुई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बारात से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव निवासी मिथिलेश तांती और अमरपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी विकास तांती के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान ज्योतिष तांती के रूप में हुई है। उसका इलाज जारी है। बारात में शामिल होने गए थे तीनों मिथिलेश तांती, विकास तांती और ज्योतिष तांती रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।मिथिलेश अपनी बाइक से दोनों साथियों को उनके गांव बेरमा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान राजावर चौक और खिड्डी मोड़ के बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिथिलेश और विकास की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि ज्योतिष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। घायल को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल घटना की सूचना किसी राहगीर ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल ज्योतिष को परिजनों द्वारा अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनके रोने-पीटने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनों मृतक पेशे से ट्रक चालक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles