Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे ट्रैक से 100 मीटर दूर मिला बुजुर्ग का शव:दरभंगा में बेटे ने जताई हत्या की आशंका, कहा- कल सुबह से लापता थे पापा


दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। घटना जोगियारा और गरड़ी के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर दूर एक खेत की है। मृतक की पहचान जाले थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 निवासी राज बेग (66) के रूप में हुई है। बेटे के अनुसार, राज बेग बुधवार सुबह करीब 8 बजे से घर से लापता थे। परिवार के लोग अपने स्तर से उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर भी थाना में औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी। आज उनका शव पड़ा मिला। शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और मामले की निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग करने लगे। स्थानीय वार्ड पार्षद आरजू बेग ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का किसी से आपसी विवाद की जानकारी नहीं है। राज बेग अपनी छोटी बहू के साथ रहते थे। पेशे से राजमिस्त्री थे मृतक बुजुर्ग मृतक राज बेग पेशे से राजमिस्त्री थे और उनके पांच बेटे व दो बेटियांं हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के बेटे चांद बेग ने बताया कि इस घटना की जानकारी किसी परिचित ने फोन कर दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पिता कल सुबह करीब 8 बजे से घर से लापता थे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन थाना में सूचना नहीं दी गई थी, क्योंकि वे पहले भी कई बार घर से निकल जाते थे और एक-दो दिन बाद वापस लौट आते थे। चांद बेग के अनुसार, जिस जगह शव मिला वह उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह ट्रेन हादसा नहीं लग रहा है, बल्कि किसी ने उनके पिता की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles