
पीड़ित ने बस्ती के पांच युवकों के खिलाफ किया केस, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur News :
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 में ऑटो सवार युवकों ने 28 अप्रैल की रात जमकर उत्पात मचाया. विरोध करने पर युवकों ने पेशे से इंजीनियर मनीष कुमार की पिटाई कर दी. इस संबंध में मनीष कुमार ने मानगो थाना में बस्ती के शिवा लोहार, सूरज कर्मकार, अविनाश कर्मकार, गोलू कर्मकार और अभय टोप्पो के खिलाफ मारपीट करने समेत सोने की अंगूठी व चेन छिनतई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. मनीष कुमार के भाई मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार आरोपी अक्सर बस्ती में नशे की हालत में हंगामा करते हैं. 28 अप्रैल की रात नशे की हालत में ऑटो से सभी बस्ती में लगातार चक्कर लगा रहे थे. अंत में घर के सामने ऑटो खड़ा कर नशा करते हुए हंगामा कर रहे थे. जिसका हमलोगों ने विरोध किया, तो युवकों ने भाई के साथ मारपीट की. पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. सभी आरोपी फरार हैं.The post Jamshedpur News : मानगो : घर के सामने नशापान से रोका, तो इंजीनियर की कर दी पिटाई appeared first on Prabhat Khabar.


