Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत:सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े


चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। उन्होंने सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी मुआवजे और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे सिमरिया-टंडवा मार्ग पर स्थित ‘ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप’ के पास हुई। कटिया मूर्व गांव की 40 वर्षीय बिखी देवी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बिखी देवी डाड़ी चौक स्थित बैंक से अपनी आवास योजना की अगली किस्त की राशि निकालकर पैदल घर लौट रही थीं। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि अस्पताल ले जाते समय बिखी देवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम की वजह से रोड के दोनों ओर कोयला लदे ट्रकों और यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं कि दोषी वाहन चालक की पहचान कर उस पर कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles