![]()
लगातार तीन बार पार्षद रहे अशोक यादव ने शनिवार को वार्ड नंबर 31 में जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा के तहत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का दौरा किया। पार्षद पद के प्रत्याशी अशोक यादव ने इस दौरान वे करंज टोली, सरोवर नगर पश्चिम, नायक चौक, बड़का टोली और छोटका टोली पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान कई स्थानों पर नागरिक पहले से उनके इंतजार में खड़े नजर आए। पूरे जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ रहे। इस जनसंपर्क अभियान में जीतू, प्रवीण, अंजित, प्रमोद जायसवाल, पिंटू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा।
चुनाव प्रचार तेज:पार्षद प्रत्याशी अशोक यादव ने वार्ड-31 में की पदयात्रा, मोहल्लों का किया दौरा
Date:




