Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अधिवक्ता को एक माह के लिए किया निलंबित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता रंजीत गिरि को शोकॉज का जवाब नहीं देने पर एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता ने शोकॉज को पहले तो स्वीकार ही नहीं किया और उपर से 30 अप्रैल को बोकारो न्यायालय फाइलिंग सेंटर में बिना संघ के ही इंबोसिंग वकालत नामा को फाइलिंग किया है। इस वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से एक माह के लिए निलंबित किया गया है। संघ की ओर से झारखंड राज्य बार काउंसिल और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी अग्रेतर कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र भेजा गया है। बैठक में उपाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, महासचिव दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर सहायक कोषाध्यक्ष राकेश कुमार झा आदि थे। वहीं इस पर अधिवक्ता रंजीत गिरि ने कहा कि संघ से कोई भी लिखित या मौखिक नोटिस, कारण बताओ पत्र या स्पष्टीकरण मांगने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles